पेट की जठराग्नि को ठीक करने का जबरदस्त उपाय

शरीर में 13 तरह की अग्नि होती है और उनमें से मुख्य है जठराग्नि, जितनी अग्नि अच्छी होगी उतना ही पाचन भी अच्छा होगा| जितनी भी धातुयें है सबकी अलग अग्नि होती है | 

  • रस  --> रस  अग्नि 
  • रक्त -->  रक्त अग्नि 
  • मास -->मास अग्नि
  • मेद--> मेद अग्नि 
  • अस्थि -->अस्थि अग्नि 
  • मज्ज़ा -->मज्ज़ा अग्नि 
  • शुक्र --> शुक्र अग्नि 


  • अगर मेध धातु की अग्नि बिगड़ जाये तो मोटापा होने लगता है | 
  • अगर रक्त धातु की अग्नि बिगड़ जाये तो खून की बीमारी होगी 


शान्ते अग्नौ म्रियते युक्ते चिरं जीवयति अनामयः। 

रोगी स्यात् विख्रुते मूलम् अग्निः तस्मात् निरुच्यते॥ 

अगर अग्नि खत्म हो गयी तो इंसान खत्म हो गया 


सम अग्नि  -इसका मतलब है जिनको समय से भूख लग जाती है समय से खाना पक जाता है और एक बार खाना खाया तो क्या 4 या 6 घंटे में भूख लग जाती है| 

जो पथ्य का पालन करते  है और भूख संतुलित रहती है | 

  • तीक्ष्ण अग्नि - ज्यादा भूख लगना , जो भी खाना बहुत जल्दी हजम चाहे वो पनीर हो या हल्का खाना 
  • मंद अग्नि - एक बार खाना खा लिया तो 6 -12  घंटे भूख नहीं लगती | 
  • विषम अग्नि -कभी बहुत तेज भूख लगती है और कभी बिल्कुल भी भूख नहीं लगती | 

उपाय 
  • घी ( आधा चम्मच ) + 2 -3 चुटकी सौंठ - सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ 
अगर ज्यादा परिणाम चाहिए तो 
  • घी ( आधा चम्मच ) + 2 -3 चुटकी सौंठ + 1 चुटकी यव क्षार  - सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ 
मंद अग्नि कफ के कारण होती है और विषम अग्नि वायु के कारण होती है | 



सौंठ - अग्नि  वर्धक , वात कफ नाशक है | विबंध हर ( पेट साफ करती है )||

मल सही से नहीं निकलता , मल चिपका हुआ आता है | उनको गर्म पानी पीना पड़ता है या cigarette पीनी पड़ती है या तम्बाकू लेना पड़ता है या गर्म चाय पीनी पड़ती है | इन सब में साँझा गुण है गर्मी , पित का गुण सर ( खिसकना ) बोला है |  

  • जिनको मंद अग्नि होने से मल चिकना आता है या बहुत ज्यादा गैस आती है तो उनके लिए बहुत अच्छा है | 
  • पेट में दर्द होता है ,पेट फूल जाता है तो उनके लिए सौंठ बहुत अच्छी है | 
  • घी पित्त को कम करता है और अग्नि को बढ़ाता है| 
अग्नि दीपम 
  • घी स्मृति और मेधा दोनों पर  काम करता है | 
चरक संहिता (विमान स्थान : २.९) में आता है कि 'चिंता, शोक, भय, क्रोध, दुःख, शय्या (दिन में सोना) और देर रात तक (११-१२ बजे के बाद) जागरण के कारण मात्रा से भी खाये हुए पथ्य अन्न का ठीक से पाचन नहीं होता ' है।

  • यह शूल हर है , शरीर से विष निकलता है और दर्द को कम करता है | 
कुछ लोग बोलते है की पहले वो बाहर खाते थे पर वो सब छोड़ने के बाद पेट ख़राब हो गया है | क्योंकि पहले के विषैले पदार्थ पड़े है शरीर में | 

अगर अग्नि ज्यादा ही कम है तो 
घी ( आधा चम्मच ) + 2 -3 चुटकी सौंठ + 1 चुटकी यव क्षार  - सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ ले | 
क्षार साक्षात् अग्नि होता है , बहुत ज्यादा गरम होता है , 7 से 15 दिन तक ले सकते है | ज्यादा दिन लेने से नपुंसकता आ सकती है | 

Comments

Popular posts from this blog

पित्त प्रकृति की त्वचा

सख्त गांठ / ढेलेदार वाला मल

आपके पेट में कौनसी अग्नि है ?