आपके पेट में कौनसी अग्नि है ?
मंद अग्नि - ऐसे लोग जिनको खाने के बाद काफी समय तक भूख नहीं लगती ,जिनके शरीर में कफ बढ़ा रहेगा उनकी अग्नि मंद रहेगी ,ये उस तरह है जैसे मोमबत्ती की आग में खाना पकाना | अगर थोड़ा भी ज्यादा खा लिया तो मुँह से लार गिरना ,आलस आना ,पेट में भारी पन लगना या फिर खाने की उल्टी हो जाना वमन चिकित्सा भोजन से पहले अदरक (5 ग्राम ) + 500 मिली ग्राम सेंधा नमक ले | सौंठ + घी खाना भी मंद अग्नि वालों के लिए अच्छा बोला गया है | तीक्षण अग्नि - ऐसे लोग जिनको बहुत भूख लगती है ,इतनी भूख लगती है की कुछ भी हजम कर जाते है और अगर ये न कुछ खाएं तो इनकी धातुएँ इनको ही खाना शुरू कर देंगी ,ऐसे लोगों को अलसर , एसिडिटी,जलन वगैरह होती है | विरेचन चिकित्सा मीठी चीज़ें खाओ जैसे दूध ,गुड़ ,मिश्री ,पनीर , भारी चीज़ें जैसे दूध और खजूर भैंस का दूध भैंस का घी विषम अग्नि - कभी बहुत भूख लगती है ,कभी बिल्कुल भूख नहीं लगती , कभी सब हज़म हो जाता है कभी नहीं होता | इसमें वो लोग आते है जिनकी वायु से अग्नि बिगड़ी है | ...