मंदाग्नि-महारोग
आज के ज़माने ज़माने की सबसे बड़ी बीमारी कोनसी है ?
ह्रदय रोग , fatty leaver , उच्च रक्तचाप ,मधुमेह ,PCOD , कब्ज , तनाव , अम्लपित्त , thyroid
इन सबसे भी बड़ी बीमारी है वो है मंदाग्नि
अगर ऊपर वाले रोग सही करने है तो मंदाग्नि को सही करना होगा | सबसे पहले अग्नि की रक्षा करो |
सब रोगों की चिकित्सा का सार है वो है अग्नि | आयुर्वेद में भी 8 शाखाएँ है और उसमें एक है काय चिकित्सा , जिसमें अग्नि की चिकित्सा करते है |
आयुर्वेद में 13 तरह की अग्नि है जिसमें
5 महाबुत की अग्नि है |
7 धातु अग्नि है |
1 जठर अग्नि है |
पहला पाचन जठर अग्नि से होता है | नाभिचक्र का जठराग्नि का नियंत्रण होता है | अगर जठर अग्नि बिगड़ गई तो आगे की सारी धातुएँ बिगड़ जाएँगी
- रस --> रस अग्नि
- रक्त --> रक्त अग्नि
- मास -->मास अग्नि
- मेद--> मेद अग्नि
- अस्थि -->अस्थि अग्नि
- मज्ज़ा -->मज्ज़ा अग्नि
- शुक्र --> शुक्र अग्नि
- अगर आपकी रक्त की अग्नि बिगड़ी हुई है तो आप कितना भी iron supplement लेंगे तो hemoglobin नहीं बढ़ेगा |या बहुत सा कैल्शियम supplement लेते है परन्तु कैल्शियम नहीं बढ़ता |
- कुछ लोगों की मेद अग्नि बिगड़ी होती है तो वो मोटे होते जाते है और साथ की उनकी मज्जा ,अस्थि और शुक्र धातु कमजोर होती है , इसलिए उनकी हड्डियां कमजोर होती है , जोड़ों के दर्द की तकलीफ होती है | sexual power भी कम होती है |
- ह्रदय की बात करें तो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव रस धातु का होता है | पाचन होने बाद पेट में जाकर समान वायु के द्वारा ह्रदय में आती है | जिनको ह्रदय के रोग है उनकी पाचन शक्ति कमजोर होती है | ऐसे बहुत कम लोग होंगे जिनकी पाचन शक्ति सही है ,उनको हो सकता है तनाव रहता हो , वो भी रस धातु को प्रभावित करता है | ज्यादा तनाव लेने से रस धातु ख़राब होगी |
रसवाहिनी दुष्यन्ति चातिचिन्तनात (च.वि.5/13)
अर्थात : अत्यधिक चिंतन करने से रसवाही स्रोतस की विकृति होती है। रसवह स्रोतस का मूल हृदय और रसवाहिनी धमनियों को बताया गया है। इससे स्पष्ट होता है कि इस स्रोतस में विकार उत्पन्न होने से हृदय व अन्य कई प्रकार के रोग होने की संभावना बढ़ जाती है।
अत्यधिक व्यस्त जीवनशैली तनाव का मुख्य कारण है। तनाव न सिर्फ हमारे मस्तिष्क पर बल्कि शरीर व व्यवहार पर भी विपरीत प्रभाव डालता है। यदि तनाव लम्बे समय तक बना रहे तो कई रोगों को जन्म दे सकता है जैसे उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, आस्टियोपोरोसिस, कमजोर प्रतिरोधक क्षमता, पाचन सम्बन्धित विकार, कमजोर याददाश्त इत्यादि।
- ज्यादा रसधातु ख़राब हुई तो कहाँ प्रभाव पड़ेगा , ह्रदय पर
- खाना ज्यादा खाया गया ,पाचन नहीं हुआ ,पाचन अग्नि बिगड़ी तो असर कहाँ होगा हृदय पर | अब बोलते है की cholesterol हुआ या blockage हुई तो कारण क्या है ? अग्नि का बिगड़ना
- हमें heart attack ना हो तो उसके लिए हम calcium channel blockers, beta channel blockers लेते है या खून पतला करने की दवाई लेते है जैसे aspirin ,warfarin इत्यादि परन्तु हम अपनी अग्नि पर ध्यान नहीं देते | कुछ बिमारियों में हम सारी उम्र गोलियाँ खाते रहते है परन्तु बीमारी सही नहीं होती जैसे मधुमेह ,thyroid ,अम्लपित्त इत्यादि क्योंकि हम अपनी अग्नि पर काम नहीं करते |
1.पहला तो हमें अपनी अग्नि के बारे में पता होना चाहिए
- सम अग्नि -इसका मतलब है जिनको समय से भूख लग जाती है समय से खाना पक जाता है और एक बार खाना खाया तो क्या 4 या 6 घंटे में भूख लग जाती है| जो पथ्य का पालन करते है और भूख संतुलित रहती है |
- तीक्ष्ण अग्नि - ज्यादा भूख लगना , जो भी खाना बहुत जल्दी हजम चाहे वो पनीर हो या हल्का खाना
- मंद अग्नि - एक बार खाना खा लिया तो 6 -12 घंटे भूख नहीं लगती |
- विषम अग्नि -कभी बहुत तेज भूख लगती है और कभी बिल्कुल भी भूख नहीं लगती |
2.फिर हमें आहार शास्त्र के बारे में पता होना चाहिए की क्या हमारे लिए अच्छा है , क्या कब खाना है ,क्या हल्का है या क्या भारी है |
आपकी ग्रहणी ख़राब होने का कारण है लालच , किस चीज़ का लालच , खाने का ,की खाने के बाद कुछ और खा लूँ |
बिना भूख के खाना आपकी ग्रहणी और आपके पाचन को ख़राब करता है |
तीसरा आप अपनी प्रकृति के अनुसार खाएं जैसे
- वात - मसाला + घी
- पित्त - कड़वा + घी
- कफ -कड़वा + सूखा
- 3-लंघन कीजिए
- 4-शारीरिक व्यायाम कीजिए ( कम से कम 20 मिनट )
- आपके शरीर की ऊर्जा रस धातु पर निर्भर करता है |
- आपके शरीर का पोषण रस धातु पर निर्भर करता है |
- हृदय की जितनी भी बीमारियाँ है वो रस धातु के ऊपर निर्भर है |
- महिलाओँ का मासिक धर्म और हार्मोन रस धातु का काम है |
- PCOD , fatty leaver रस धातु के आस पास आ जाती है |
- अगर आपकी तीक्षण अग्नि है तो लंगन उतना फायदेमंद नहीं है |
- अगर आपकी मध्यम अग्नि है तो थोड़ा खाकर लंघन करो |
- चावल का पानी पिओ , घी और अजवायन का छौंक लगाकर |
- खाने से पहले अदरक और सेंधा नमक खाओ
- 1 /2 tsp सौंठ + घी ( थोड़े से शुरू करके बाद में बढ़ा सकते है )
- खाना धीरे धीरे खाओ |
- ताजा खाना खाओ |
Comments
Post a Comment