जठर अग्नि बढ़ाने के लिए घी का प्रयोग

 शान्ते अग्नौ म्रियते युक्ते चिरं जीवयति अनामयः।


  • अगर अग्नि शांत हो गयी तो इंसान की मृत्यु हो सकती है ,और अगर आपकी अग्नि अच्छी है तो आप लम्बे समय तक जीवित रहेंगे | यहाँ हम जठराग्नि की बात कर रहे है | अगर हमारा पाचन सही हो रहा है तो अच्छा है | अगर पाचन सही नहीं हो रहा तो वह भोजन सड़ेगा और बहुत से रोग पैदा करेगा जिसे आम विष कहा जाता है | 


आयुर्वेद में 13 तरह की अग्नि है जिसमें 


  • 5 महाबुत की अग्नि है | 
  • 7 धातु अग्नि है | 
  • 1 जठर अग्नि है | 


पहला पाचन जठर अग्नि से होता है | अगर जठर अग्नि बिगड़ गई तो आगे की सारी धातुएँ बिगड़ जाएँगी 

  • रस  --> रस  अग्नि , रस  अग्नि की वजह से रक्त बनता है | 
  • रक्त -->  रक्त अग्नि , रक्त अग्नि की वजह से मास बनता है |  
  • मास -->मास अग्नि
  • मेद--> मेद अग्नि 
  • अस्थि -->अस्थि अग्नि 
  • मज्ज़ा -->मज्ज़ा अग्नि 
  • शुक्र --> शुक्र अग्नि 


कोई व्यक्ति कितना जीएगा , उसका बल कितना है ,उसका रंग क्या होगा ,उसका पाचन कैसे होगा , स्वस्थ कैसे होगा ,अगर किसी की पाचन शक्ति बहुत अच्छी है तो बाहर का खाना पीना भी पच जाता है | चरक ऋषि चरक सहिंता के चिकित्सा स्थान के 15 वें  अध्याय में कहते है की घी सबसे अच्छा है आपकी पाचन अग्नि बढ़ाने के लिए | 


मदाग्नि सबसे बड़ा रोग है इसके कारण तीन रोग ज्यादातर पाए जाते है | 

  •  IBS 
  •  Piles 
  •  Loose Motion 


  • अगर कोष्ठ में रुक्षता के कारण अग्नि विकृत हो गई है | कोई व्यक्ति तेल या घी का सेवन नहीं करता है | रुखा सूखा ज्यादा खाता है और पेट के अंदर रुक्षता बढ़ गई है , जिसके कारण उसको कड़क मल आता है | मल निकलते समय बहुत दर्द होता है , गैस होती है | तो उसको घी अग्नि बढ़ाने वाली औषधि या चूर्ण के साथ खाना चाहिए | 
अगर प्रयोग करें तो 
            2 चम्मच घी + 1  चुटकी सेंधा नमक + 2 चुटकी सौंठ 

  • बीमारी के कारण पेट ख़राब होने पर खाना घी में  बनाकर खाओ |
  • अगर उपवास करने से अग्नि ख़राब हो गई हो ( अगर कोई ज्यादा उपवास करता है ) तो खाने से साथ मूंग /कुल्थी /उड़द /चावल ( उबाले हुए ) के पानी को घी जीरा का छौंक लगाकर पिओ |
  • जिनकी अग्नि वात कफ से ख़राब हुई है वो पंचकर्म करवायें और उसके बाद खाने में घी नियमित तौर पर ले | 
  • अगर मल में आव (चिकनाहट ) आती तो छाछ , हरड़ ,सौंठ ,सेंधा नमक , बेल पाउडर,  जौ का अर्क  लो और घी कुछ दिन न लो जब तक ठीक न हो | 
  • तक्रारिष्ट या अभयारिष्ट ले सकते हो | 
  • जो लोग उदावृत है ,जो लोग मल मूत्र रोकते है उनकी वायु नीचे तक न जाकर ऊपर जाना शुरू हो जाती है | 
  • ऐसे कुछ लोग होते है जिनको कहीं से भी दबाते हो ,डकार आती है | या खाने के बाद पेट फुल जाता है | उसमे काढ़े या तेल की बस्ती करवाओ | और उसके बाद घी खाना चाहिए | 

  • समान वायु--इसका कार्य शरीर में रस पहुँचाना है । इसका स्थान नाभि है । यह अन्न को लेती है , उसका पाचन करती है | जो काम की चीज़ है उसे रखती है और बाकि को आगे बढ़ा देती है | जब हम घी लेते है तो सामान वायु अगर बिगड़ी हुई है तो सही हो जाती है | पाचन तंत्र का बल बढ़ जाता है और पाचन सही  हो जाता है | 

Comments

Popular posts from this blog

पित्त प्रकृति की त्वचा

सख्त गांठ / ढेलेदार वाला मल

आपके पेट में कौनसी अग्नि है ?