पित्त प्रकृति वालो के मानसिक लक्षण

 पित्त  का मतलब है जल और अग्नि महाबुत का मेल 

  • पित्त उष्ण है ,तीक्षणता है ,गर्म है | 


  • पित्त वालों को हर चीज़ में perfection चाहिए | पित्त का यह गुण उनको पराकर्मी (attacking nature ) का बनाता है | 
  • ऐसे लोग किसी के सामने झुक नहीं सकते ,उनके लिए उनका अभिमान मुख्य चीज़ होती है ,ये शूरवीर होते है | 
  • पित्त प्रकृति वाले डरते नहीं है | 
  • किसी भी समस्या में सबसे आगे खड़े होते है | 
  • हर मानना पसंद नहीं है | 
  • इनका ऐसा स्वाभाव होता है की जो भी हो जाये ,झुकना नहीं है | 
  • पित्त प्रकृति वाले बड़े अभिमानी होते है ,अगर उनके बारे कोई छोटा सा भी आरोप लगा दे तो लड़ने के लिए तैयार हो जाते है | 
  • ऐसे इंसान जो गुस्से में हमला करने से नहीं डरते और गुस्से में चेहरा लाल हो जाता है | 
  • बहुत जल्दी गर्म हो जाता है ,ये पित्त के मानसिक लक्षण है | 
  • हमेशा सबसे आगे रहना ,ऐसे मानसिक लक्षण पित्त वालों के माने गए है | 
  • ये जिनसे दुश्मनी करते है तो उसको बर्बाद करने के लिए तैयार रहते है और जिनसे दोस्ती करते है उनका साथ किसी भी हद तक निभाते है | 
  • ये जितने ज्यादा आक्रामक होते है उतने ही ज्यादा सौम्य भी होते है | 
  • अगर पित्त वालों से कोई मदद मांगे तो ये किसी भी हद तक जाकर मदद करने को तैयार रहते है | 
  • जब देने का समय आएगा तो सब कुछ लुटाने को तैयार होंगे चाहे फायदा हो या नुकसान ,ऐसे लोग पित्त प्रकृति वाले होंगे | 
  • ये मेधावी होते है | 
  • ये किसी भी चीज़ को बड़ी जल्दी समझ लेते है ,बाल की खाल निकलना इनका स्वाभाव होता है | 
  • पित्त वालों का ज्ञान बहुत अच्छा होता है | 
  • पित्त वालों का ज्ञान बहुत अच्छा होता है | 
  • जिनकी वाणी बहुत उच्च है ,तेज है ,sharp है ,जो लोगों को अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते है | लोगों को बांध कर रख सकते है | 
  • अपना विषय लोगों को अच्छे से समझा सकते है | 
  • इन लोगों को साफ सफाई बहुत पसंद है और दूसरों लोगों को भी इसके बारे में समझाते नजर आएंगे | 
  • इनका ज्ञान मध्यम होता है (उत्तम ज्ञान पाने के लिए जो श्रम चाहिए ,जो patience चाहिए वो पित्त वालों के पास नहीं होता )
  • इनकी धन दौलत भी मध्यम होती है (क्योंकि काफी बार धन पाने के लिए झुकना पड़ता है या compromise करना पड़ता है पर पित्त वाले ऐसा नहीं कर सकते ,क्योंकि उनके अनुसार वहीँ सही है )
  • ये उष्ण या गर्म स्वाभाव के होते है और हमेशा लड़ने के लिए तैयार होते है | 
  • पित्त वालों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है और जल्दी ही चला जाता है | वात वाले भी जल्दी गुस्सा होते है | 
  • वात वालों का गुस्सा बोलने तक रहेगा और बोलकर ही खत्म हो जायेगा | 
  • पित्त वालों का गुस्सा ज्यादा aggressive ,ज्यादा गरम और ज्यादा attacking होता है | 
  • वात वालों से sorry मांगोगे तो उन्हें ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा ,अगर पित्त वालों से क्षमा मांगोगे तो वो हर मदद करने के लिए ततैयार हो जायेंगे | 
  • जो लोग बहुत ज्यादा cosmetic इस्तेमाल करते है ,tip top रहने की आदत है | 



Comments

Popular posts from this blog

पित्त प्रकृति की त्वचा

सख्त गांठ / ढेलेदार वाला मल

आपके पेट में कौनसी अग्नि है ?