पित्त प्रकृति की समस्या और समाधान

 पित्त का मतलब होता है अग्नि ,

लक्षण 

  • वो गर्म प्रकृति के होते है ,
  • उन्हें पसीना बहुत आता है ,
  • गर्मी बहुत लगती है ,
  • इन्हें गर्मी से सम्बंधित बीमारियाँ सबसे ज्यादा होंगी 
  • जवानी में बाल झड़ना 
  • चेहरे पर झुर्रियां पड़ जाना 
  • बहुत ज्यादा तिल आना 
  • inflamation या सूजन से सम्बंधित बीमारियां हो जाती है जैसे hepatitis ,nephritis,meningitis

उष्ण 
  • इनको ठंडी चीज़ें इस्तेमाल 
  • जैसे ठंडी जागह पर रहें 
  • ठंडी तासीर खान पान की चीज़ें इस्तेमाल करें 
  • इनके लिए सबसे अच्छी चीज़ है घी 
  • अगर पित्त का क्षमन करना हो तो घी से अच्छी चीज़ नहीं है | 
  • खाने में ,नाक में ,पैर के तलवों में या जहाँ भी जलन होती है | 
  • हाथ पैर में जलन होती है तो वहां घी लगाओ 

तीक्षण 
  • ये हमेशा लड़ने के लिए तैयार रहते है | 
  • अभिमानी होते है | 
  • इसके कारण इनको तीक्षण वाली बीमारियाँ होती है जैसे रक्त पित्त ,मल मार्ग से खून ,मूत्र मार्ग से खून ,नाक से खून ,त्वचा से खून निकलना ,महिलाओं को मासिक धर्म में बहुत ज्यादा खून आना | 
  • इसी तीक्षण गुण के कारण वो हमेशा झगडे के लिए तैयार रहते है | 
  • अगर तीक्षण गुण बढ़ेगा तो platlet कम हो जायेंगे | 
  • ऐसी चीज़ें इस्तेमाल करनी चाहिए जो पित्त की तीक्षणता को कम करे जैसे आवंला ,
  • आवंला पित्त के लिए बहुत अच्छा है ,इसमें पांच रस होते है और यह ठंडा होता है | 
  • आंवला का अचार ,चटनी ,मुर्रब्बा ,कैंडी ,पाउडर को खाली पेट खाना | 
पसीने की बदबू 
  • एक दिक्कत ओर होती है ,वह पसीना आना और उस पसीने से दुर्गन्ध आना
  • गर्मी में चीज़ें बहुत जल्दी सड़ती है और सर्दियों में चीज़े ज़ल्दी खऱाब नहीं होती | 
  • पित्त वालों क़े अंदर प्रकृति गर्मी रहती है और उनको पसीना बहुत आता है और शरीर से बदबू आती है | 
  • इनके लिए लेप या उबटन करना बहुत अच्छा है खासकर चन्दन का ,इससे गर्मी कम होगी और पसीना भी नियंत्रित होगा | 
  • अगर बेल पत्थर के 5 -6 पत्ते खाना खाते हुए खाये जाएँ तो ये पित्त को कम करते है और पसीना भी कम करते है  | 
लघुता 
  • इनको ऐसे चीज़ें खानी चाहिए जो भारी हो पाचन में क्योंकि इनकी अग्नि बहुत ज्यादा होती है और कोई भी चीज़ बहुत जल्दी हजम कर लेते है | 

  • मधुर रस 
मीठी चीज़ें -ये बहुत अच्छी है पित्त वालों के लिए ,शरीर और दिमाग के लिए | 

कड़वा रस (तिक्त रस )
  • यह पित्त वालों के लिए बहुत अच्छा है ,इसे पित्त शामक कहा गया है | उनके लिए बहुत अच्छा है जिनमें से बदबू बहुत आती है ,पसीना बहुत आता है | 
  • जैसे करेला ,अगर इसकी घी में सब्जी बनाकर खाएं तो बहुत फायदेमंद होगा खासकर पसीने की बदबू आना ,बाल झड़ना 
  • नीम की दातुन करना या नीम के 4 -5 पत्ते खाना बहुत अच्छा है | 
  • परवल 

कषाय 
  • आवंला जब खाते है तो उसमें सबसे पहला स्वाद कषाय  आता है और बाद में जब पानी पिते है तो मीठा आता है | 
क्या चीज़ सेवन नहीं करनी है ?
  • नमक -नमक बहुत कम इस्तेमाल करना है ,यह बाल जवानी में सफ़ेद करता है ,नपुंसकता लाता है | 
  • पहले ही शरीर में गर्मी है और नमक कई गुना बढ़ा देगा | 
  • खट्टी चीज़ों से जितना दूर रहें उतना अच्छा -अनार और आंवला चलेगा | 
  • तीखी चीज़ें इस्तेमाल कम से कम करें | 

वाग्भट ऋषि कहते है की मधुर और शीत चीज़ों का इस्तेमाल जरूर करें | 
  • दूध 
  • मक्खन - ये गुस्से को शांत करने में बहुत उपयोगी है ,मक्खन जरूर खाएं कुछ मीठा या मिश्री डालकर | 

  • सुगंधीत और मीठी चीज़ें जरूर खाएं | 
    • गंध पृथ्वी महाबुत का गुण है | 
    • सभी गंध पृथ्वी महाबुत को दर्शाती है और पृथ्वी महाबुत पित्त को कम करती है | 

  • इसमें प्राकृतिक सुगंध के आस पास रहना चाहिए जैसे फूलों की  खुशबू ,फूलों का अर्क ,चंदन लगाना बहुत अच्छा उपाय है | 
  • ठंडे फूलों की माला डालों ,चांदी गले में धारण करो | 
  • चंद्रमा की रौशनी का इस्तेमाल करें | जिनको बहुत जल्दी गुस्सा आता है ,बहुत जल्दी irritate हो जाते है उनके लिए बहुत अच्छा है | 
  • वायु और कफ वालों के लिए सूर्य की रौशनी बहुत अच्छी है | 
  • पित्त का सम्बन्ध दिमाग से है,तो दिमाग को अच्छा लगने वाला संगीत सुनो जैसे बांसुरी ,violin अच्छा है ,इनके लिए DJ, Night party अच्छा नहीं है क्योंकि वात ,पित्त बढ़ाएगा | 
  • जहाँ पर हरियाली ,झरने ,पानी ज्यादा है ,वो अच्छा है | 
  • पित्त वाले अपना ध्यान छोटे बच्चों पर लगाए ,उनकी तोतली वाणी अच्छी है पित्त वालों के लिए | 

    प्राणायाम 
    • ध्यान बहुत अच्छा है पित्त वालों के लिए 
    • ठन्डे प्राणयाम अच्छे है जैसे शीतली ,शीतकारी 
    • शवासन 
    • वो काम करे जिससे मन खुश हो | 

    ये तीन चीज़ें पित्त वाले जरूर इस्तेमाल करें | 
    • घी
    • दूध 
    • विरेचन 
     साल में एक बार विरेचन और रक्तमोक्षण बहुत अच्छा है |विरेचन के लिए बहुत सरि चीज़ें है जैसे परन्तु आप किसी चिकित्सक से परामर्श करके उसका इस्तेमाल करें | 
    • अरंड 
    • आरग्वध 
    • त्रिफला 


    Comments

    Popular posts from this blog

    पित्त प्रकृति की त्वचा

    सख्त गांठ / ढेलेदार वाला मल

    आपके पेट में कौनसी अग्नि है ?